फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ ने ओवरहेड टैंक, नलकूप व विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने विकासखंड रुद्रपुर के ग्राम सभा गोनहा सुरतपुरा में हर घर जल योजना का निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्कूल और ग्राम सभा पिंडरा में राजकीय नलकूप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पेयजल योजना के अंतर्गत एक नलकूप और 125 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यह परियोजना पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित है। इसके तहत ग्राम सभा में 4.3 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है तथा 280 घरों को पेयजल योजना से लाभान्वित किया गया है।
इसके उपरांत सीडीओ ने 2100 नवीन राजकीय नलकूप योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पिंडरा में राजकीय नलकूप संख्या-38 आईजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना के तहत 1.2 किलोमीटर भूमिगत पीवीसी पाइपलाइन बिछाई गई है तथा 10 कुलाबा (आउटलेट) बनाए गए हैं, जिससे लगभग 35 किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राजकीय हाई स्कूल, गोनहा सुरतपुरा का भी औचक निरीक्षण किया तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें