फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ ने राजकीय बाल गृह बालक का किया निरीक्षण

Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को राजकीय बाल गृह बालक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फरार बालक के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों के सुरक्षा, शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं मानक के अनुसार देने का निर्देश दिया। सीडीओ राजकीय बाल गृह बालक पहुंचे। उन्होंने संस्था के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल से कर्मचारियों आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में 12 कर्मचारी एवं 14 बालक मिले। साथ ही खुला आश्रय गृह पाथ का औचक निरीक्षण किया, जहां 12 बालक एवं छह कर्मचारी थे। सीडीओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, भोजन पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कौशल विकास, बिस्तर, कपड़े, खेल कूद, मनोरंजन, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए मानक के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई जय प्रकाश तिवारी, बाल कल्याण समिति सदस्य सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें