फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैंडपंप में करंट उतरने से मासूम की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पड़ोसी के हैंडपंप पर पानी पीने गए मासूम की करंट से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बाहर रहने वाले पिता के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरीपट्टी निवासी रामएकबाल गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र लड्डू गुप्ता अपने दरवाजे पर खेल रहा था। प्यास लगने पर वह बगल में हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। उसमें मोटर लगा है जो उस समय चल रहा था। लड्डू ने नल को ज्योंही हाथ से पकड़ा उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया और वह वहीं गिर गया। कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग व घर के सदस्य पहुंचे। परिजन उसे लेकर पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन उसे लेकर घर आ गए। फिर उन्हें कुछ लोगों ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की राय दी। इसके बाद मासूम को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड्डू की मां प्रतिभा बच्चे को गोद में लेकर चिल्लाने लगी और बेहोश हो गईं। उधर, कानपुर में प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता को जब यह सूचना मिली तो उनकी हालत भी खराब हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उनके आने के बाद मासूम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लड्डू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपने मामा के घर से दो दिन पहले ही अपने गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें