फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा सोमवार को हुई। इसमें सीडीओ रवींद्र कुमार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की खराब प्रगति पर सीएमओ को पत्र लिखने का निर्देश दिया। साथ ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि यह शासन की प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीडीओ ने कहा कि किसी विभाग के आंकड़ें में कोई त्रुटि मिलती है और इससे जनपद की रैंकिंग खराब होती है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएफओ जगदीश आर, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें