फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंचनपुर के किशोर की सूरत में समुद्र में डूबकर मौत

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव के किशोर की सूरत में समुद्र में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा समुद्र के किनारे दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर 12 घंटे बाद शव को बरामद किया। यह सूचना जब गांव पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी संजय यादव सपरिवार मुंबई में रहकर माड़ी कारखाना में काम करते हैं। रविवार की दोपहर में उनका बेटा पीयूष यादव (13) दोस्तों के साथ समुद्र के किनारे घूमने गया था। सभी दोस्त समुद्र के किनारे नहाने लगे। इसी दौरान लहर की चपेट में आकर पीयूष यादव बह गया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने घटना की जानकारी सूरत पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद शव समुद्र के किनारे उतराता हुआ मिला। यह खबर जब मां लक्ष्मी देवी तथा छोटे भाई जितिन यादव को हुई तो दहाड़ मार कर रोने लगे। यह सूचना जब कंचनपुर गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें