फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कस्बे में विधायक निधि से लगेगा सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। किशोरगंज स्थित सराफा की दुकान में तीन दिन पहले दिनदहाड़े हुए लूट के प्रयास के बाद रविवार की शाम राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अपनी विधायक निधि से सलेमपुर बाजार के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की। इन कैमरों की निगरानी कोतवाली थाना से कराई जाएगी। पीड़ित ने मंत्री को बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत है और गुंडा-बदमाशों की जगह जेल में है। इस दौरान वरिष्ठ नेता जटाशंकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी, अनूप उपाध्याय, अन्नू सिंह, धनंजय चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें