बालगृह बालिका कांड
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम पूरक आरोप पत्र न्यायालय दाखिल करने की जुगत में है। कानूनी अड़चनों के चलते बुधवार को पूरक आरोप पत्र दाखिल नहीं हो सका।
छह दिन से सीबीआई टीम जिले में है। बालगृह बालिका कांड की जांच में पूरक आरोप पत्र दाखिल करना है। तीन दिन से टीम न्यायालय जा रही है, लेकिन पूरक आरोप पत्र दाखिल नहीं हो पा रहा है। इस मामले में कुछ कानूनी अड़चनें आड़े आ रही हैं। बुधवार को भी सीबीआई के इंस्पेक्टर गए थे। उन्होंने पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की बात कही, लेकिन न्यायालय ने ऐसा नहीं किया। उनसे इस संबंध में एपीओ से कानूनी राय लेने की बात कही गई। सीबीआई टीम कानूनी राय लेने में जुटी है। इसके बाद ही तय होगा कि सीजेएम न्यायालय में पूरक आरोप पत्र दाखिल हो पाएगा या नहीं।