रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर राम वार्ड स्थित एक घर में बृहस्पतिवार रात में घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एक दिन पूर्व नगर पंचायत का ही रहने वाला एक युवक ठाकुर रामेश्वरम वार्ड स्थित एक सुनसान घर में घुस गया। जिसे बगल के इन लोगों ने देख लिया और शोरगुल करने लगा। तभी वह घर से निकलकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा पिटाई कर घटना की सूचना पुलिस को दी और उसे सुपुर्द कर दिया। लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले इसी घर में चोरी हुई थी और दोबारा पकड़ा गया युवक चोरी करने के नियत से घर में घुसा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।