भाटपाररानी। चारपहिया वाहन पर लदे गो वंशियों को लेकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे थे। पुलिस की सक्रियता के बाद भी तस्कर चकमा देकर पशु लेकर बिहार की ओर फरार हो गए। बनकटा पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दो, तीन वाहनों पर लदे पशु बिहार की तरफ जा रहे हैं। बंजरिया ढाले से कुरमौली गांव की तरफ तस्करों की गाड़ी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन पशु तस्कर अकटही होते हुए गाड़ी लेकर बिहार की सीमा में घुस गए। पुलिस हाथ पर हाथ मलती रह गई। इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं। खबर मिलती तो तस्कर जरूर पकड़े जाते। संवाद