फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्कर ने दरोगा का पिस्तौल छीनी और भाग गया, घिरा तो कर दी फायरिंग- जवाबी कार्रवाई में घायल

Wed, 12 Nov 2025 10:45 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव का रहने वाला दिलीप सोनकर को पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक अदद देसी तमंचा दो कारतूस व 11 राशि गोवंश पशु के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव का रहने वाला दिलीप सोनकर को पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक अदद देसी तमंचा दो कारतूस व 11 राशि गोवंश पशु के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात में पशु तस्कर ने पेट दर्द का बहाना बनाया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रही थी इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा के समीप तस्कर ने शौच का बहाना बनाया तो पुलिस ने गाड़ी रोक दी उसी दौरान तस्कर ने दरोगा का पिस्टल छीन लिया और झाड़ी में भाग गया।

पुलिस ने उसे टार्च के सहारे से एक झाड़ी में देखा। पुलिस के बार-बार कहने के बाद भी समर्पण नही किया और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। खुद को सुरक्षित करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पशु तस्कर के  पैर में गोली लग गई। घायल पशु तस्कर का इलाज स्वास्थ्य केंद्र बनकटा कराया, लेकिन बाद में डॉ ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें