फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, घायल- 2 वर्षों से था दर्ज मुकदमे में फरार

Sat, 08 Nov 2025 10:25 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्कर के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर  01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा बरामद हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो तस्कर घायल हुआ है। उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
घायल पशु तस्कर को अस्पताल लेकर आती पुलिस - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले के लार थाने में गोतस्करी के दर्ज मुकदमें के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे मुबारक पुत्र शदिक निवासी हरिहास थाना हुसैनगंज सिवान बिहार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान खरवनियां पुल पर रोकने का प्रयास किया। यह देख बाइक  घुमा भागने के दौरान गिर गया।

विज्ञापन


अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे  वह घायल होकर गिर पड़ा। उपचार के लिए पुलिस उसे देवरिया मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर  01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा बरामद हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो तस्कर घायल हुआ है। उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें