फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़: चेकिंग के दौरान पिकप ने तोड़ा बैरियर, पुलिस पर की फायरिंग-जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर घायल

Wed, 15 Jul 2026 11:54 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थाना लार पुलिस बीते देर रात चेकिंग कर रही थी कि तभी एक संदिग्ध पिकप दिखाई दिया। रोकने पर वह चनुकी पुल की तरफ भागा। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थाना भाटपार पुलिस तुरंत चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लार पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की तरफ भाग निकला। सूचना पर भाटपार पुलिस ने फुलवरिया चौराहे से पीछा कर चनुकी मोड़ पर घेराबंदी की।

विज्ञापन


बैरियर तोड़कर भागते समय पिकप पेड़ से टकरा गया। पुलिस को देख तस्करों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी।  जानकारी के मुताबिक, थाना लार पुलिस बीते देर रात चेकिंग कर रही थी कि तभी एक संदिग्ध पिकप दिखाई दिया। रोकने पर वह चनुकी पुल की तरफ भागा।

कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थाना भाटपार पुलिस तुरंत चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई। पुलिस को देख पिकप चालक ने चनुकी मोड़ की तरफ वाहन मोड़ दिया और बैरियर तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। वाहन से 4 लोग उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस से घिरा देख एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए पीएचसी भाटपार रानी भेजा गया। पुलिस ने 

मौके से 3 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1 नाजायज तमंचा, 2 खोखा कारतूस और एक पिकप वाहन बरामद हुआ। पिकप में 8 गोवंशीय पशु लदे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें