सलेमपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर से एक युवक पर पाॅक्सो एक्ट और यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की याचिका को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद