बरियारपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 साहू टोला निवासी जय गोविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बुधवार को हुई मारपीट की शिकायत की। जय गोविंद ने बताया कि वह बच्चों को दवा दिलाने रामभरोसे चौराहे पर गए थे। इस दौरान रामनगर के उत्कर्ष उर्फ अंशु यादव और हिमांशु यादव से कहासुनी हो गई। दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद