लाररोड में हुई मारपीट का मामला, पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। दो दिन पूर्व लार रोड कस्बे में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 नामजद व कई अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शनिवार रात लार रोड कस्बे में कुंडौली गांव के कुछ लोगों व लार रोड के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान दो बाइक भी फूंक दी गई थी। घटना के बाद से लार रोड कस्बे में तनाव का माहौल था ।पुलिस ने मामले में आशुतोष कुमार सिंह पुत्र राम आशीष सिंह निवासी बढ़या हरदो लार रोड की तहरीर के आधार पर कुंडौली गांव के प्रधान अतुल सिंह, अनूप सिंह, आशुतोष सिंह उर्फ गोलू, शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू, हरिकेश बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, विनय सिंह, कमलेश सिंह, रितेश सिंह, अंकुर सिंह, शुभम सिंह, अंकित सिंह, जसवंत सिंह, समरजीत सिंह, हर्ष सिंह, मनोज सिंह सहित कई अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमला, लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुंडौली गांव निवासी रुद्र नारायण सिंह, अनूप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, शुभम सिंह उर्फ गोलू, मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।