बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहलाफुसला कर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि किशोरी को गांव का ही एक युवक बहलाकर भगा ले गया। परिजन का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में गांव के कुछ अन्य लोगों ने भी आरोपी की मदद की, जिसके चलते किशोरी को ढूंढने में उन्हें कठिनाई हो रही है। थाना प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद