पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिम टोला में सोनू पुत्र स्व.शंकर की पत्नी गुंजा देवी का शव सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। पुलिस ने पटेल नगर मध्य निवासी और मृतका के पिता त्रिभुवन निषाद की तहरीर पर गुंजा के पति सोनू सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
नगर के पटेल नगर मध्य निवासी त्रिभुवन ने पुलिस को दिए तहरीर में अपने दामाद सोनू, सास लालमती, छोटे भाई अनिल, बहन गुड़िया और उसके पति के खिलाफ पुत्री गुंजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि 13 जून 2019 को गुड़िया की शादी सोनू से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।