मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी ब्रह्मा प्रजापति पुत्र वीर बहादुर प्रजापति ने लार पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि सात अप्रैल को वह अपने सरकारी नल पर बाइक धो रहा था। इस बात को लेकर पट्टीदार विनय प्रजापति और पृथ्वी प्रजापति ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। मां और बहन बीच बचाव करने आई तो उनकी भी पिटाई किए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने इस मामले में विनय प्रजापति व पृथ्वी प्रजापति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद