फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती को फोन पर धमकाने का आरोप, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को फोन पर गाली देने और उठा ले जाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि एक युवक लगातार फोन कर अभद्र बातें करता है। नंबर ब्लॉक करने के बाद दूसरे नंबरों से फोन करता है। धमकी के डर से उसकी पढ़ाई बाधित हो गई है।
युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि विशाल पटेल नामक युवक उसके मोबाइल पर फोन कर गंदी बातें करता है और गालियां देता है। आरोप है कि उसे उठा ले जाने की धमकी दी जाती है। इससे उसका पढ़ने जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

युवती ने विशाल पटेल और उसके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई तथा सुरक्षा की गुहार लगाई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विशाल पटेल और एक मोबाइल नंबर के अज्ञात धारक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को सौंपी गई है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस मामल की जांच कर रही है।⪠
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें