सलेमपुर। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिये किसी ने एक राज्यमंत्री पर नौ करोड़ रुपये की जमीन खरीदने की खबर वायरल कर दी। इस मामले में भाजपा नेता अमरनाथ सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अज्ञात पर आईटी एक्ट मेंं केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अमरनाथ सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सलेमपुर गैंग्स नामक फेसबुक आईडी पर अनैतिक पोस्ट और कमेंट के माध्यम से राज्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।