फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह लोगों पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर मारपीट, बलबा, धमकी व एससीएसटी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई बनकटा दीक्षित गांव निवासी कमिंद्र गोंड की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

बनकटा दीक्षित निवासी कमिंद्र गोंड ने बताया कि प्यासी के सोनू यादव व मन्नु यादव आए दिन गांव में बाइक से घूमते रहते हैं। लड़कियों पर अभद्र छींटाकशी करते हैं। प्यासी पुल जो मेरे गांव का रास्ता जाता है उसी पर बराबर बैठे रहते हैं। कमिंद्र के मुताबिक वह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर जा रहा था कि दोनों लड़के गांव की लड़की को पकड़कर अश्लील हरकतें कर रहे थे। मना किया तो ये दोनों लड़के नाराज हो गए और गाली देने लगे। इसकी शिकायत करने की बात कही तो दोनों लड़कों ने धमकी दी कि सलेमपुर के आसपास मिले तब हम लोग तुम्हें बताते हैं। इसी रंजिश को लेकर 18 जुलाई 23 को समय करीब 8.30 बजे सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए सलेमपुर उत्तरी ढाला के पास पहुंचा था। इसी बीच पीछे से बाइक पर सोनू याव, मन्नू यादव व दूसरी बाइक पर तीन अज्ञात लड़कों ने घेरकर पीट दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें