फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीच बचाव करने में धक्का लगने से गई बुजुर्ग की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। दरवाजे पर मारपीट में बीच बचाव करने गए एक बुजुर्ग की शनिवार की रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने बताए कि कमरे में जाने के दौरान गिरने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

मदनचक गांव निवासी पौहारी यादव (65) अपने कमरे में सो रहे थे। दरवाजे पर दो लोगों के बीच विवाद होने की आवाज सुनकर बाहर निकले और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान एक युवक ने धक्का दे दिया, वह जमीन पर गिर गए। घर वाले आनन-फानन में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर वाले दरवाजे पर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। गांव के किसी व्यक्ति ने एसपी को फोन कर मारपीट के दौरान चोट लगने से बुजुर्ग की मौत की सूचना दे दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घर वालों का कहना है कि कमरे में जाने के दौरान पौहारी गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय ने बताया कि मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें