सहारा इंडिया के प्रमुख पर धोखाधड़ी का मुकदमा
देवरिया। एफडी की परिपक्वता अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी धन नहीं देने पर पिता-पुत्र ने सहारा इंडिया के प्रमुख निदेशक सुब्रत राय, टेरीटरी प्रमुख ओपी श्रीवास्तव सहित आधा दर्जन के खिलाफ धन हड़प लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के गरुलपार मोहल्ला निवासी रामप्रसाद मिश्र और उनके पुत्र गिरिजाशंकर मिश्र ने कोतवाली में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया है। रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि 91 हजार रुपये सहारा इंडिया में जमा किए थे। इसकी परिपक्वता अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी बैंक ने रुपया नहीं दिया। उधर गिरिजाशंकर मिश्र ने बताया है कि सहारा इंडिया में 32250 रुपये जमा किए थे। अवधि पूरी होने के बाद रकम नहीं दी है।