देवरिया। सकरापार गांव में जमीन की चहारदीवारी तोड़ने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 17 अक्तूबर की रात की है। गांव निवासी शत्रुघ्न यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर को विकास यादव, बबलू यादव, इंद्रसन यादव और रामा यादव ने गाली-गलौज की। चहारदीवारी तोड़ दी गई। सदर कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद