फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांजा बरामदगी के आरोपी को मिली जमानत

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में 1.105 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी राजीव गोड़ की जमानत मंजूर कर ली है। बचाव पक्ष ने पुलिस पर घर से उठाकर फर्जी बरामदगी दिखाने का आरोप लगाया। कोर्ट ने स्वतंत्र गवाह नहीं होने और गांजे की मात्रा को देखते हुए राहत दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात चटनी गढ़ही रामनाथ के पास आरोपी से गांजा बरामद हुआ था। अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि पुलिसकर्मी आरोपी को 18 अक्तूबर की सुबह घर से ले गए थे। जानकारी नहीं मिलने पर उसके पुत्र ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भी भेजा था।
अभियोजन ने आपराधिक इतिहास का हवाला देकर जमानत का विरोध किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अरविंद मिश्र ने एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान राशि के दो जमानतदारों पर रिहाई का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें