पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित होने के बाद बघौचघाट पुलिस केस दर्ज करने से कतराने लगी और सीएमओ भी निजी अस्पताल की जांच करने से परहेज करने लगे। बृहस्पतिवार को कांती देवी के साथ क्षेत्र की महिलाएं प्रदर्शन करती हुई सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निजी अस्पताल को सील करने और संचालक पर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया।
इसके बाद महिलाओं ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद आनन-फानन पुलिस ने मेडिवेव हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. पीएन कुशवाहा, हॉस्पिटल के मैनेजर संतोष चौहान और अज्ञात स्पतालकर्मियों पर मारपीट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।