सलेमपुर। एक युवती को घर से जबरन उठा ले जाने व विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने युवती के दादा की तहरीर पर की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मोरवा-हिछौरा रोड पर एक गांव में मकान बनवाकर रहते हैं। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि एक गांव निवासी दो लोग बृहस्पतिवार को उनकी नतिनी को जबरन घर से भगा ले गए, जब परिजनों ने विरोध जताया तो धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवती के दादा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही युवती की तलाश की जा रही है।