फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति सहित सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Fri, 21 Jun 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर में विवाहिता की तहरीर पर बुधवार की रात को पुलिस उसके पति समेत सास और ससुर पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी सन्तोष गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसकी शादी 12 फरवरी 2024 को सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी अभिषेक गुप्ता से हुई थी। अगले दिन विदा होकर ससुराल चली गई। ससुराल में उसके पति अभिषेक गुप्ता, ससुर मनोज गुप्ता, सास मंजू देवी तथा सुनीता देवी दहेज में एक लाख रुपये व मोटसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। पांच अप्रैल को ससुराल के लोग उसके आभूषण आदि सामान ले लिए और मारपीट कर घर से भगा दिए। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया है कि पति अभिषेक गुप्ता, ससुर मनोज गुप्ता, सास मंजू देवी सहित फुफेरी सास सुनीता देवी के विरुद्ध मारपीट व दहेज प्रतिषेध अधिनियम का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें