देवरिया। शादी के बाद बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले महिला थाना की पुलिस ने पति, सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के सेल्हरापुर निवासी उर्मिला ने महिला थाना में तहरीर दिया कि मऊ के सराय लखन्सी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ के टोला पइलवापार निवासी पंकज यादव पुत्र स्व. जयनाथ यादव से हुई। मऊ से बाराज उसके गांव आई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति पंकज यादव व सास दुर्गावती देवी ताना कसने लगे कि उनकी हैसियत के अनुसार दहेज नहीं मिला है। वह लोग दो लाख नगद तथा हीरो बाइक की मांग करने लगे। उसने कहा कि अन्य बहनों पर खर्च अधिक होने से मायके वाले इस मांग को पूरा नहीं कर सकेंगे। इसके बाद से पति व सास उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके पति एलआईसी में विकास अधिकारी हो गए। प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। दुर्भाग्य से कोई संतान नहीं होने पर पति व सास ताना देती व पति देहाती कहकर अपमानित करने लगा। 17 अगस्त-2017 को उन्होंने मारपीट कर बाइक व दो लाख लाने को मायके भेज दिया। पंचायत के बाद भी उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला पुलिस ने उर्मिला के पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।