देवरिया। मारपीट के चार मामलों में पुलिस ने 14 के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक मामले में पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं एक आरा मशीन मालिक पर हमला कर उन्हे लहूलुहान करने में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी सुरेन्द्र सिंह ने सलेमपुर रोड के पिपरा देवड़ार में आरा मशीन लगाया है। 11 अक्तूबर को वह मशीन मौजूद थे, इस दौरान सोनूघाटन निवासी जब्बार की लकड़ी चिराने को गिर रहा था। इस बीच खुखुन्दू थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम निवासी सुनील सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र हरगुन व उनका भतीजा आकाश सिंह पुत्र संजय सिंह वहां पहुंचे। वह एक लकड़ी को अपना बता चीरने को कहने लगे, इस सुरेन्द्र सिंह कहा कि यह दूसरे की लकड़ी है। उनके जरबदस्ती करने का विरोध करने पर सिर पर कट्टा सटाकर गाली देने लगे। कट्टे के बट्ट से आंख के नीचे प्रहार कर दिया तथा चाकू से हमला कर दिया। वह लात, मुक्का व बेल्ट से मारकर घायल कर दिया, खून उनका शर्ट रंग गया। बचाने पहुंचे कर्मचारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के सिंधी मिल कालोनी निवासी रेशमी पत्नी विजय को उधार का एक हजार चुकता करने के बाद भी शराब के नशे में धुत मुहल्ले के निरहू, राजा, गोविंद, सुमित, भेजी, रंजीत ने घर में घुसकर उन्हे व उनके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया।