फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक चालक से मारपीट में बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित चार पर केस

Sat, 06 Apr 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की फटकार के बाद 24 दिन बाद ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

13 मार्च को हरैया बसंतपुर चौराहे पर रोक कर की गई थी मारपीट
महुआडीह थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी की फटकार के बाद महुआडीह पुलिस ने मारपीट के मामले में बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इन लोगों पर एक ट्रक चालक को हरैया बसंतपुर चौराहे पर रोक कर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।

मदनपुर थानाक्षेत्र के गिरीश यादव शहर की सिंधी मिल काॅलोनी के भूपेंद्र मिश्रा का ट्रक चलाते हैं। 13 मार्च, 2024 को गिरीश यादव ट्रक लेकर महुआडीह थानाक्षेत्र में गए थे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह ट्रक लेकर हरैया बसंतपुर चौराहा पर पहुंचे। तभी पहाड़पुर गांव के रहने वाले प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय अपने लोगों के साथ चारपहिया वाहन से आकर ट्रक रोक लिए। तेज हॉर्न बजाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ट्रक से नीचे उतार कर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


चालक ने महुआडीह थाना में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग थी, लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित चालक ने एसपी से मिलकर महुआडीह एसओ पर मामले में हीलाहवाली कर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। एसपी संकल्प शर्मा ने एसओ को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश को भी पुलिस टालती रही।
विज्ञापन

आखिरकार बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने प्रभाकर राय, अमित राय, गोपाल राय सहित चार आरोपियों पर (एक अज्ञात) संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें