फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी-मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी-मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ घर में बैठी एक युवती से मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती अपनी मां, भाभी तथा भाई के साथ रहती है। आरोप है कि चार नवंबर को सुबह 11 बजे उसकी मां दवा लाने के लिए बाजार चली गईं। उसका भाई कहीं काम पर निकल गया। वह अपनी भाभी के साथ घर में बैठी थी। इसी बीच मईल थाना क्षेत्र के कुछ लोग उसके घर में घुस गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मईल थाना क्षेत्र के अंडिला गांव निवासी विकास, संजय, मुकेश, अजय व सुनील के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना सीओ सलेमपुर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें