फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर युवक की पिटाई, पांच पर केस

Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी और ससुर पर पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के भालीचौर निवासी एक युवक की कुछ लोगों ने घर में घुस कर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया। पीड़ित की मां ने युवक की पत्नी और ससुर पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
भालीचौर गांव की रहने वाले कौशल्या देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मई को उसका बेटा सुनील घर पर था। इस दौरान फतेहपुर निवासी उसके ससुराल पक्ष के लोग आ धमके। वह सभी घर में घुस कर उसके बेटे की पिटाई करने लगे। घर में रखा कीमती सामान उठाने लगे और कुछ सामान को क्षतिग्रस्त कर दिए। पिटाई पर बेटा शोर मचाने लगा। जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। मोहल्ले के लोगों की भीड़ देखकर पिटाई कर रहे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर घायल युवक सुनील की पत्नी कंचन, ससुर जयराम निषाद, कुसुमावती, इन्द्रजीत और एक अज्ञात पर अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें