संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर में गोबर की खाद को रखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट, बलवा व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। गढ़रामपुर गांव के रहने वाले बेचू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी जमीन में गोबर की खाद रख रहे थे। इस बीच गांव के ही कुछ गोलबंद लोग लाठी-डंडे से के साथ वहां पहुंच गए और उनको मारपीट कर घायल कर दिए। आरोपियों ने जाते समय जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने हरिश्चंद्र, राजेश यादव, रोहित, विपिन व संगीता के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।