फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिंदगी की जंग जीत गई दुष्कर्म पीड़िता

Wed, 15 May 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से मिली छुट्टी, गांव वालों ने की आर्थिक मदद
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में पिता ने बेटी से किया था दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पीड़ित परिवार को गांव के लोगों ने मंगलवार को चंदा लगाकर आर्थिक सहयोग किया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में पिछले सप्ताह एक हैवान पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से घर में दुष्कर्म किया था। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके न्यायलय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया था। उधर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही बेसुध पड़ी दुष्कर्म पीड़िता की हिम्मत जीत गई। उसकी हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। पीड़िता के सकुशल घर आने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। मंगलवार को गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर पीड़िता की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें