देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 14 फरवरी को खेत की ओर से तड़के घर आ रही थी। आरोप है कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे जबरन रोक लिया। उसने दुष्कर्म की नीयत से युवती के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी कर दी। घर पहुंचने पर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके पिता आरोपियों के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो उनकी भी चार लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। संवाद