संवाद न्यूज़ एजेंसी।
एकौना। पचलड़ी चौराहे पर दुकानदार से मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का केस दर्ज किया। घटना शुक्रवार की रात नौ बजे की है। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
पचलडी डीह चौराहे पर गांव के प्रवीण सिंह अंडे की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात भेलउर गांव के कुछ लोग पहुंच कर मारपीट करने लगे। उन्होंने दुकान में रखा सामान फेंक दिया। घायल दुकानदार का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। घटना नशे की हालत में बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भेलउर निवासी विजय प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह, अमन यादव, सूरज यादव पर केस किया। इस संबंध में सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।