फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर चार पर केस दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के टीकमपार गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

टीकमपार गांव निवासी पूजा देवी पत्नी कमलेश चौहान ने तहरीर में कहा है कि 19 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच गांव के नेबूलाल पुत्र रामकिशुन, शंभू चौहान पुत्र बिहारी, सन्हू चौहान पुत्र दिलीप चौहान, लीलावती देवी पत्नी नेबूलाल पुरानी रंजिश को लेकर गोलबंद होकर लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंच गए और देवर को गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची सास कैलाशी देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमलावर उसे बुरी नजर से देखे और पिटाई करने लगे। थाने पर शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें