फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के केडी चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का कार्य करने के दौरान गिरने से वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। मजूदर की पत्नी की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस मकान मालिक समेत तीन लोगों पर गैरइरादतन हत्या और एससी-एसटी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया गोठा के रहने वाले मुंद्रिका प्रसाद (58) पुत्र अधारी प्रसाद बुधवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के केडी चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। वहां काम करते समय वह भंडे से गिरकर घायल हो गए। गांव वालों के सहयोग से परिजनों ने उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की रात नौ बजे मुंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंद्रिका की पत्नी कान्ती देवी ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर मकान मालिक और उनके दो सहयोगियों पर पति को घायल अवस्था में एक चार पहिया वाहन से घर पहुंचा कर भाग जाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र शर्मा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें