संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तातिल गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पीड़ित तातिल गांव निवासी परमानंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 मार्च को शाम तीन बजे गांव में सभी लोग होली का त्योहर मना रहे थे। इसी बीच उनके भाई जय प्रकाश यादव, अमित यादव व सुमित यादव पुत्र जय प्रकाश यादव नशे की हालत में होकर तथा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा के साथ गाली देते हुए मुझको मारने लगे। शोर गुल सुनकर मेरा लड़का बृजेश पहुंचा। गांव के बहुत से लोग आकर बीच-बचाव किए। उसके बाद जान माल की धमकी देते हुए चले गए।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।