संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कुसुम्हा गांव में एक विवाहिता को पीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
कुसुम्हा गांव की रहने वाली सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उनके ससुरालियों ने उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। डेढ़ साल की बेटी को लेकर वह भटक रही है। ससुराली दहेज के लिए अक्सर पिटाई कर देते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्येन्द्र, गीता देवी और वंदना पर अभियोग पंजीकृत किया। संवाद