फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौ नामजद सहित 12 अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के शामपुर गांव में भाजपा नेता और उनके भाइयों की पिटाई का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। शामपुर गांव में मंगलवार को भाजपा नेता और उनके भाइयों की पिटाई के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शामपुर गांव के रंजीत जायसवाल देसही देवरिया मंडल के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने रंजीत के भाई राजन की पिटाई कर दी। जानकारी के बाद रंजीत अपने छोटे भाई पवन के साथ आरोपियों के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचे। उसके बाद आरोपी लामबंद होकर लाठी-डंडे से रंजीत और पवन की भी दौड़ाकर पिटाई कर दी। रंजीत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के अनवर, नियाज़, फैजान, नादिम, गुफरान, आदिल, वासिम खान, अहमद आलमगीर, नियाज़ सहित नौ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें