फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए अध्यापक बने 20 जालसाजों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए अध्यापक बने 20 जालसाजों पर केस
विज्ञापन

जिले के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में थे तैनात, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक शिक्षा परिषद में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के जरिए सहायक अध्यापक बने 20 जालसाजों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। इनके खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी सदर ने तहरीर दी थी। विभागीय जांच के बाद विभिन्न स्कूलों में कूटरचना कर इनके प्रमाण पत्र जारी होना पाया गया है।
काफी समय से फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ रात में खंड शिक्षाधिकारी सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि विभाग में 20 शिक्षकों के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। दूसरी तरफ एसटीएफ की जांच के बाद काफी पहले ही इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

इन बर्खास्त शिक्षकों पद दर्ज हुआ मुकदमा
देवरिया। लल्लन यादव प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर शिक्षा क्षेत्र रुद्रपुर, चंद्रभूषण यादव, प्राथमिक विद्यालय समोगर बरहज, ऋषिकेश कुमार प्राथमिक विद्यालय, खपड़हवा बैतालपुर, रणजीत कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय, जावाडीह भाटपाररानी, नथुनी प्रसाद भारती प्राथमिक विद्यालय जमुनाछापर भलुअनी, सोमेश्वर कुमार मिश्र प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बरईपुर लाला रामपुर कारखाना, अनुराग कुमार मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरठा बाबू सलेमपुर, रामभरोसे प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय मल्हना सलेमपुर, वीणा रानी उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौती राय सलेमपुर, बृंदा लाल गौतम प्राथमिक विद्यालय मठ भगवान देसही देवरिया, रितेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय नंद टोला देसही देवरिया, रामानुज मिश्र कंपोजिट विद्यालय नगउर देवरिया सदर, रीता यादव प्राथमिक विद्यालय अगया, शैल पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवलिया नगर क्षेत्र देवरिया, वसुंधरा यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई विकास खंड गौरीबाजार, अभिराम मणि कंपोजिट विद्यालय चकमाघो मठिया देवरिया सदर, चंद्रशेखर कंपोजिट विद्यालय आनंद नगर गौरी बाजार, रामसमुझ प्रावि विद्यालय हरपुर गौौरी बाजार, अश्वनी कुमार यादव प्रावि विद्यालय विशुनपुर देवार बरहज, राजेश कुमार राय अंशकालिक अनुदेशक पूमावि डुमरी भटनी।
61 शिक्षकों पर दर्ज हो चुका है केस, वेतन की वसूली एक से भी नहीं
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी पाने वाले जालसाजों की जड़ें गहरी हैं। अभी तक जनपद 61 शिक्षकों का साढ़े चार साल में जांच के दौरान फर्जी प्रमाणपत्र पाया जा चुका है। पर एक भी बर्खास्त शिक्षक से धन की वसूली नहीं की गई है। पहले दर्ज मामलों में पुलिस आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। जनपद निवासी कुछ लोगों ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में भी फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पा ली थी। जांच के बाद प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। पर इन सभी के बावजूद वेतन की वसूली नहीं की गई।
विज्ञापन

कोट
बर्खास्त शिक्षकों की जांच चल रही है। वेतन वसूली की भी तैयारी की जा रही है। ऐसे शिक्षकों का पूरा ब्योर जुटाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
कोट
खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर 20 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
-अनुज कुमार सिंह, कोतवाल सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें