पंखे के कुंडे से लटका मिला सिपाही का शव
नोनार पांडेय गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम नोनार पांडेय में शनिवार को पंखे के कुंडे के सहारे छत्तीसगढ़ में तैनात एक सिपाही का शव लटका मिला। तीन माह पहले वह अवकाश पर घर आया था।
ग्राम नोनार पांडेय निवासी मृत्युंजय कुशवाहा (28) छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात थे। तीन माह पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। अपना इलाज करा रहे थे। घर के लोगों ने बताया कि इसी बीच वह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। दोपहर में भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चला गए। कुछ समय बाद परिजन कमरे में गए तो उनका शव पंखे के कुंडे में लटका देखे। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया। परिजनों ने रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मृत्युंजय घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह दो बच्चों के पिता थे । बड़ी बेटी आर्यन 8 वर्ष की और छोटा पुत्र आदित्य 6 वर्ष का है। माता ज्ञानती देवी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।