फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नबालिग लड़की को भगाने पर दो पर केस

Fri, 31 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने दोनों युवकों पर साजिश कर अपनी बेटी को घर से जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को 28 मई को दो युवक बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चले गए। बेटी घर से जेवरात और नकदी भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। गायब किशोरी के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने मामले में नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी सूरज राजभर और अमन राजभर पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें