सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि मैं एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाती हूं। बुधवार की शाम मैं कोचिंग सेंटर से बच्चों को पढ़ाकर अपने घर आ रही थी। अभी अपने घर के पास पहुंची थी, कि अकेले देख दो युवक उससे छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने मेरा भाई बाहर आया तो दोनों लोग मेरे भाई को पीटकर घायल कर दिए। इससे सिर, गर्दन और आंख पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद