फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में गबन में दो पर केस

Thu, 20 Jun 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक व कार्यालय सहायक हैं आरोपी, दोनों फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी /प्रतापपुर। बनकटा विकास खंड अंतर्गत श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में एक करोड़ 73 लाख 50 हजार रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक व कार्यालय सहायक के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।
बैंक के कार्यालय सहायक और शाखा प्रबंधक दोनों फरार हैं। बैंक के ऑडिटर की टीम की मौके पर पहुंचकर फाइलों की जांच में उसी दिन से जुटी थी। गबन के मामले की सूचना पर खाताधारक विशेष कर केसीसी और लोन लेने वाले खाताधारक अपना खाता चेक करने में जुटे हुए हैं। भवानी छापर के बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से तत्कालीन कार्यालय सहायक अभिषेक रंजन निवासी मुजफ्फरपुर की मिलीभगत से शाखा प्रबंधक रोहित कुमार सिंह निवासी पटना ने अपने ओवरड्राॅफ्ट खाते से 10 व 11 जून 2024 को एक करोड़ 73 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया था।
विज्ञापन

अगले दिन घटना की जानकारी होने पर रीजनल मैनेजर देवरिया ने शाखा प्रबंधक और कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया था। तभी से दोनों फरार चल रहे हैं। रीजनल मैनेजर ने श्रीरामपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ एसपी सिंह ने कहा है कि शाखा प्रबंधक रोहित कुमार सिंह और कार्यालय सहायक अभिषेक रंजन के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें