बांसघांटी गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के बांसघांटी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने 12 आरोपियों पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस शांति भंग में चालान किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के बांसघांटी गांव निवासी जितेंद्र सिंह और ओमप्रकाश राय के बीच जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें ओम प्रकाश पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर हॉकी और रॉड से जितेंद्र, उसके भाई, भतीजे और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।
जितेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ओमप्रकाश, मिकु राय, अखिलेश राय, शशिभूषण, वैभव राय, मंटू राय, जलेश्वर, प्रेम राय, बंटू राय, बबलू राय और कृपा राय पर मारपीट, बलवा आदि का केस दर्ज किया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज मामले की विवेचना की जा रही है।