संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव में बकरी के पौधा चरने को लेकर दो पक्षों हुई मारपीट में पुलिस ने सोमवार को दस लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को दो पक्षों में मारपीट और पथराव में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के रार बड़ी गांव निवासी बसंत कन्नौजिया का आरोप है कि रविवार सुबह आठ बजे पड़ोसियों ने बकरी खोलकर हांक दिया। बकरियां पौधे चर गईं। जब उलाहना देने पहुंचा तो पड़ोसियों को यह बात नागवार गुजरी। सभी एक जुट होकर लाठी-डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिए। इसके अलावा तकरीबन आधे घंटे तक पथराव किया गया। बसंत की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामबचन गोड़, शिवबचन गोड़, मंजू देवी और चार अज्ञात के खिलाफ दूसरे पक्ष से मंजू देवी की तहरीर पर बसंत, सुनील और पिंटू के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।