फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दंपती समेत सात लोगों पर बलवा का केस दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सीतापट्टी गांव में दो दिन पहले जमीन के विवाद में गोलबंद लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दंपती समेत सात लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीतापट्टी गांव के अकबर अली और अफसर अली ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि तीन अप्रैल की सुबह वे अपने जमीन में निर्माण कार्य करा रहे थे। गांव के अब्दुल करीम, अरशद शेख, राशिज मोहम्मद, मेहताब आलम, अंजुम आरा खातून, शेराज व मेराज गोलबंद होकर आए और अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। मना करने पर मारने-पीटने लगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि सात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें